
'ईरान को बर्बाद कर देंगे अमेरिका-इजरायल... ये खबरें गलत', नेतन्याहू के दौरे पर ट्रंप ने किया रिपोर्ट्स का खंडन
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन रिपोर्ट् का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि अमेरिका 'ईरान के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए' इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहा है. दावों को खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसी अटकलें 'बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई' हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन रिपोर्ट् का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि अमेरिका 'ईरान के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए' इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहा है. दावों को खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसी अटकलें 'बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई' हैं.
'मैं परमाणु शांति समझौते के प्राथमिकता दूंगा'
उन्होंने कहा, 'ऐसी रिपोर्ट्स जिनमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ईरान के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहा है, बहुत बढ़-चढ़ाकर पेश की गई हैं. मैं एक वैरिफाइड न्यूक्लियर पीस एग्रीमेंट को प्राथमिकता दूंगा, जो ईरान को शांति से बढ़ने और समृद्ध होने में मदद करेगा.'
नेतन्याहू ने मंगलवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया. 20 जनवरी को ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू उनके ऑफिस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता बन गए है.
नेतन्याहू के अमेरिका दौरे ने खबरों को दी हवा
रिपब्लिकन नेता को अपने देश का अब तक का 'सबसे अच्छा दोस्त' बताते हुए, बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की 'बॉक्स के बाहर सोचने की क्षमता' से इजरायल को गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमास को खत्म करने के अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी. नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा ने इन खबरों को हवा दे दी कि यहूदी राष्ट्र ईरान के खतरे से छुटकारा पाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









