
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान पाकिस्तान के दौरे पर, नवाज शरीफ-मरियम नवाज ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान में हैं. लाहौर में नवाज शरीफ और मरियम नवाज ने उनका स्वागत किया. उन्होंने अल्लामा इकबाल की मजार पर श्रद्धांजलि दी और बाद में इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. यह पेजेश्कियान की राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा है.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान शनिवार, 2 अगस्त को पाकिस्तान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं. यह उनकी राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान की पहली यात्रा है. पेजेश्कियान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर इस दौरे पर आए हैं. लाहौर के अल्लामा इक़बाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (PML-N) के नेता नवाज शरीफ और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत किया. लाहौर में राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय कवि अल्लामा इकबाल की मजार पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई. इसके बाद उन्होंने गेस्ट बुक में एक संदेश भी लिखा.
यह भी पढ़ें: सीक्रेट प्लेटफॉर्म, खामेनेई के खिलाफ गुस्सा... क्या ईरान में होगा तख्तापलट? पहलवी के दावे से सनसनी
इसके बाद राष्ट्रपति पेजेश्कियान इस्लामाबाद रवाना हुए, जहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, वरिष्ठ मंत्री और अन्य उच्च अधिकारी शामिल हैं.
अपनी यात्रा के दौरान, ईरानी राष्ट्रपति पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा हमला करेंगे कि...' ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान! विदेश मंत्री अरागची ने अमेरिका को चेताया

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






