
ईरान के बाद अब गाजा में भी होगा युद्धविराम! ट्रंप बोले- सीजफायर के लिए तैयार हुआ इजरायल
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायल ने गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के समझौते पर सहमति जताई है. ट्रंप ने हमास से मध्य-पूर्व में शांति के लिए प्रस्तावित युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करने का आग्रह किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इजरायल गाजा में 60 दिन के युद्धविराम (सीज़फायर) को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी शर्तों पर सहमत हो गया है. यह युद्धविराम गाज़ा में वर्षों से चले आ रहे खूनी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मेरे प्रतिनिधियों की इजरायली अधिकारियों के साथ गाज़ा मुद्दे पर लंबी और सार्थक बातचीत हुई. इजरायल 60 दिन के सीज़फायर के लिए जरूरी शर्तों पर सहमत हो गया है. इस दौरान हम सभी पक्षों के साथ मिलकर युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगे.'
हमास को चेतावनी
ट्रंप ने कहा कि इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में कतर और मिस्र की अहम भूमिका रही है, जिन्होंने शांति की दिशा में काफी मेहनत की है. उन्होंने हमास से इस समझौते को स्वीकार करने की अपील की.
यह भी पढ़ें: पहले कितना सुंदर था गाजा? जिसे इजरायल ने मिसाइलों से कर दिया तबाह, देखें तस्वीरें
उन्होंने हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मध्य-पूर्व की भलाई के लिए हमास इस डील को स्वीकार करेगा, क्योंकि इससे स्थिति बेहतर नहीं होगी. अगर हमास इस प्रस्ताव को नहीं मानता तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं.' ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इजरायल और हमास के बीच आधिकारिक समझौता अगले सप्ताह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान हो जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









