
ईरान की सरकार ने हैक की हमारी वेबसाइट, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान और अन्य देश कुछ भी करने से नहीं रुकेंगे, क्योंकि हमारी सरकार कमजोर और अप्रभावी है, लेकिन ऐसा लंबे वक्त तक नहीं रहेगा. ईरान को यह एहसास नहीं है कि मैं दुनिया को एक बेहतर और सुरक्षित जगह बनाऊंगा और यह उनके लिए भी अच्छा है.
अमेरिका (USA) में साल के आखिरी में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस बीच खबर आई है कि डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेन वेबसाइट हो गई है. अब इसका आरोप ईरान सरकार पर लगा है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सरकार ने उनके चुनावी कैंपेन की वेबसाइट हैक की है. उन्होंने ऐसा दावा सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए किया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा करते हुए कहा, "हमें Microsoft Corporation द्वारा जानकारी दी गई है कि हमारी कई वेबसाइटों में से एक को ईरानी सरकार द्वारा हैक कर लिया गया है- ऐसा करना अच्छी बात नहीं है! वे केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी प्राप्त करने में सक्षम थे, लेकिन फिर भी, उन्हें इस तरह का कुछ भी नहीं करना चाहिए."
'हमारी सरकार कमजोर...'
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान और अन्य देश कुछ भी करने से नहीं रुकेंगे, क्योंकि हमारी सरकार कमजोर और अप्रभावी है, लेकिन ऐसा लंबे वक्त तक नहीं रहेगा. ईरान को यह एहसास नहीं है कि मैं दुनिया को एक बेहतर और सुरक्षित जगह बनाऊंगा और यह उनके लिए भी अच्छा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे सोमवार (12 अगस्त) रात को टेक दिग्गज एलन मस्क को एक इंटरव्यू देंगे. अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'सोमवार की रात मैं एलन मस्क के साथ एक प्रमुख साक्षात्कार करूंगा.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









