
'ईरान की सभी 181 मिसाइलों में 1000 KG विस्फोटक था...', इजरायली राजदूत ने दी कीमत चुकाने की चेतावनी
AajTak
भारत में इजरायल के राजदूत, रेवेन अजार ने इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले को "अभूतपूर्व" कदम बताया और ईरान को इस "गंभीर गलती" के लिए भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी. उन्होंने इजरायल की मिसाइल डिफेंस सिस्टम और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की सराहना भी की.
भारत में इजरायल के राजदूत रेवेन अजार ने ईरान के मिसाइल हमले को मानवता के इतिहास में "अभूतपूर्व" कदम बताते हुए कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि ईरान को इस "गंभीर गलती" के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. अजार ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इजरायल शांति और स्थिरता चाहता है, लेकिन आक्रामकता के सामने घुटने नहीं टेक सकता.
इजरायली राजदूत ने बताया कि ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें प्रत्येक में 700 से 1,000 किलोग्राम तक विस्फोटक भरा हुआ था और उससे बड़ा नुकसान हो सकता था. इजरायली दूत ने कहा, "ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमल किया, जिससे एक पूरा भवन नष्ट हो सकता था और कई जानें जा सकती थी."
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल में घमासान, मध्य-पूर्व में महाजंग छिड़ने की सुगबुगाहट तेज, देखें रणभूमि गौरव सावंत के साथ
सहयोगियों को ईरानी अटैक को विफल करने का श्रेय
अजार ने इजरायल की मिसाइल डिफेंस सिस्टम और अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों, खासतौर पर अमेरिका और पड़ोसी अरब देशों, को इस हमले को विफल करने का श्रेय दिया. उन्होंने कहा, "हमारी कुछ मिसाइलें खुले क्षेत्रों में जा गिरीं, लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं. इजरायल के पास दुनिया की सबसे अच्छी मिसाइल सिस्टम है."
जहां गिरी मिसाइलें, वहां नहीं हुआ नुकसान

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









