
ईरान: एंटी हिजाब प्रदर्शन के समर्थन में इंस्टा पर गाना पोस्ट करने वाला म्यूजिशियन गिरफ्तार
AajTak
ईरान में एंटी हिजाब प्रदर्शनों का समर्थन करने के आरोप में संगीतकार शेरविन हाजीपॉर को गिरफ्तार किया गया है. कुछ दिन पहले शेरविन ने इंस्टाग्राम पर 'बिकॉज ऑफ' नाम से एक गाना रिलीज किया था. यह गाना महसा अमीनी की मौत के बाद एंटी हिजाब प्रदर्शनों के समर्थन में किए गए ट्वीट पर आधारित था. यही गाने उनकी गिरफ्तारी का कारण बना.
ईरान में हिजाब नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार की गईं महसा अमीनी (Mahsa Amini) की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ईरान में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरकर हिजाब का विरोध कर रही हैं. वे हिजाब जला रही हैं और अपने बाल काटकर असहमति भी जता रही हैं. अब ऐसे में ईरान के एक संगीतकार और फुटबॉल खिलाड़ी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है.
आरोप है कि ईरान के पॉपुलर संगीतकार शेरविन हाजीपॉर (Shervin Hajipour) और फुटबॉल खिलाड़ी हुसैन महीनी (Hossein Mahini) ने एंटी हिजाब प्रदर्शनों का समर्थन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
कुछ दिन पहले शेरविन ने इंस्टाग्राम पर 'बिकॉज ऑफ' नाम से एक गाना रिलीज किया था. यह गाना महसा अमीनी की मौत के बाद एंटी हिजाब प्रदर्शनों के समर्थन में किए गए ट्वीट पर आधारित है. इस गाने में ईरान की महिलाओं और उनके संघर्षों के बारे में बताया गया था. बाद में गुरुवार को इस गाने को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया.
ईरान की न्यूज एजेंसी आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं, ईरान के पर्सेपोलिस फुटबॉल क्लब (Persepolis soccer club) के पूर्व खिलाड़ी महीनी को अदालत के आदेश के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को लेकर पोस्ट करने की वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कहा गया कि महीनी ने जो पोस्ट पब्लिश की थी, उसका कंटेंट देश में अव्यवस्था और अराजकता को बढ़ावा देने का प्रयास था और उसका तथ्यों से कोई लेना-देना नहीं है.
महीनी के ट्विटर अकाउंट पर हैशटैग महसा अमीनी का इस्तेमाल कर सिलसिलेवार कई ट्वीट किए गए. हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए ईरान के कई कलाकारों और सेलिब्रिटीज के खिलाफ कार्रवाई की खबरें हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









