
ईरान-इजरायल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, 24x7 हेल्पलाइन भी शुरू
AajTak
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेल अवीव और तेहरान स्थित भारतीय दूतावासों ने 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. दूतावासों ने भारत के नागरिकों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं. शनिवार को तेल अवीव और तेहरान स्थित भारतीय दूतावासों ने 24 घंटे काम करने वाली इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की और भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
इजरायल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को X पर एक पोस्ट में बताया, "हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जिसमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भी शामिल है. किसी भी आपात स्थिति में कृपया दूतावास की 24x7 हेल्पलाइन से संपर्क करें: फोन: +972 54-7520711, +972 54-3278392 ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in"
यह भी पढ़ें: क्या ईरान को पाकिस्तान से मिली थी परमाणु बम बनाने की तकनीक? जानें क्यों किया जाता है ऐसा दावा
दूतावास ने आगे कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को इजरायली प्रशासन और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. शुक्रवार को जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ “ऑपरेशन राइजिंग लायन” की घोषणा की थी, तब भी ऐसा ही एक एडवाइजरी जारी किया गया था. तब दूतावास ने कहा, "कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा शेल्टर्स के पास रहें."
गौरतलब है कि इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले किए, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











