
ईरान-इजरायल की जंग में सऊदी अरब के साथ आया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दे डाली खुली चेतावनी
AajTak
पश्चिम एशिया संकट के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब और खाड़ी देशों के साथ पूरी एकजुटता जताई है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात कर तनाव की निंदा की और शांति में भूमिका निभाने की बात कही. ईरानी हमलों को सऊदी एयर डिफेंस ने नाकाम बताया. दोनों देशों के बीच हुआ रणनीतिक रक्षा समझौता किसी एक पर हमले को दोनों पर हमला मानता है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब और खाड़ी देशों के साथ पूरी एकजुटता जताई है. इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने सऊदी क्षेत्र में निशाने साधे. इस बीच इस्लामाबाद और रियाद ने हाल ही में ऐसा समझौता किया है, जिसके तहत किसी एक पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा.
अमेरिका और इजरायल के हमले तथा खाड़ी क्षेत्र, खासकर सऊदी अरब में जवाबी हमलों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात कर हालात पर पाकिस्तान का रुख बताया है.
X पर पोस्ट करते हुए शरीफ ने कहा, 'आज शाम मैंने अपने प्रिय भाई, हिज रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और ईरान पर इजरायली हमले के बाद क्षेत्र में पैदा हुए खतरनाक हालात की पाकिस्तान की ओर से कड़ी निंदा व्यक्त की.' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 'इस कठिन समय में सऊदी अरब और खाड़ी के देशों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है.'
शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को पूरी तरह तैयार है और उम्मीद जताई कि रमजान का पवित्र महीना क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएगा. सऊदी अरब ने भी 'रियाद और ईस्टर्न प्रांत को निशाना बनाने वाले ईरानी हमलों' की कड़ी निंदा की. विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक रियाद ने हमले को 'स्पष्ट और कायरतापूर्ण' बताया और कहा कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया.
मध्य पूर्व में बड़ा संघर्ष भड़का अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व में बड़ा संघर्ष भड़क उठा. जवाब में तेहरान और उसके सहयोगियों हिज्बुल्लाह और हूती ने शनिवार को तेल अवीव और कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागीं. दुबई और अबू धाबी में धमाकों की खबरें भी सामने आईं, जहां एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने के दौरान गिरा मलबा लगने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई.
पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता शरीफ का यह समर्थन उस बड़े रक्षा समझौते के कुछ महीने बाद आया है, जो पाकिस्तान और सऊदी अरब ने पिछले साल रियाद में किया था. इस समझौते के तहत किसी एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









