
ईरान-अमेरिका तनाव का असर: IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
AajTak
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है. एहतियातन भारत की एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को इंडिगो ने रद्द कर दिया है और कई के रूट में बदलाव कर दिया है.
मध्य पूर्व में ईरान को लगातार अमेरिका की ओर से मिल रही धमकी की वजह से माहौल तनावपूर्ण होते जा रहा है. इसका असर अब अंतरराष्ट्रीय विमानों पर भी देखने को मिल रहा है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है.
इंडिगो ने यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने और कुछ के संचालन में बदलाव करने की घोषणा की गई है.
इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि ईरान के आसपास के मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए ये कदम उठाए गए हैं. कंपनी के अनुसार, कुछ उड़ानों को लंबा रूट अपनाना पड़ सकता है, जबकि कुछ उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से रद्द या रिरूट किया जाएगा. एयरलाइन ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
ट्रैवल एडवाइजरी में बताया गया है कि 25 जनवरी 2026 को दिल्ली से तबलीसी, मुंबई से अलमाटी जाने वाली और वापसी की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा 26, 27 और 28 जनवरी को तबलीसी, अलमाटी, बाकू और ताशकंद के लिए निर्धारित कई उड़ानें भी कैंसिल की गई हैं. प्रभावित यात्रियों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी से डर गए खामेनेई? अंडरग्राउंड शेल्टर में जाकर छिपे... तीसरे बेटे को सौंप दी ईरान की कमान
कुछ उड़ानों में रद्द करने के बजाय ऑपरेशन में बदलाव भी किया गया है. उदाहरण के लिए 26 जनवरी को कुछ उड़ानों में दोहा में रिफ्यूलिंग स्टॉप होगा, जिससे यात्रा का समय बढ़ सकता है. इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जांचते रहें.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









