
ईरान–इजरायल तनाव का मिडिल ईस्ट पर असर: ईरान का एयरस्पेस बंद, MP के 750 से ज्यादा यात्री फंसे, फ्लाइट्स पर लगा 'ब्रेक'
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने मिडिल ईस्ट के आसमान में अनिश्चितता पैदा कर दी है. ईरान द्वारा अपना एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण उड़ानें पूरी तरह चरमरा गई हैं, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा है.
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जैसी स्थिति का असर अब हवाई यात्राओं पर दिखने लगा है. सुरक्षा कारणों से ईरान द्वारा अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद करने के फैसले ने सैकड़ों यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी है. ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के अनुसार, मध्य प्रदेश के लगभग 750 से अधिक लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं.
ईरान ने सुरक्षा खतरों को देखते हुए अपने हवाई क्षेत्र से उड़ानों के गुजरने पर रोक लगा दी है. इसके चलते यूरोप और भारत के बीच चलने वाली कई प्रमुख फ्लाइट्स को या तो रद्द करना पड़ा है या उनका रास्ता बदला गया है.
फंसे हुए 750 यात्रियों में वे लोग शामिल हैं जो बिजनेस ट्रिप, पर्यटन या रोजगार के लिए दुबई और अन्य मिडिल ईस्ट देशों में थे. कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिस हो गई हैं.
राहत की बात यह है कि दुबई और यूएई के अन्य शहरों में जमीनी हालात फिलहाल सामान्य और स्थिर हैं, लेकिन हवाई यातायात पूरी तरह बाधित है.
यात्रियों को थोड़ी राहत बढ़ते संकट के बीच एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों की आर्थिक समस्या को समझते हुए नरम रुख अपनाया है: ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि अधिकांश एयरलाइंस ने 10 मार्च तक की बुकिंग कैंसिल होने पर पूरा पैसा वापस देने की घोषणा की है.
रिफंड के बावजूद, जो लोग वर्तमान में विदेशों में हैं, उनके पास एयरस्पेस खुलने और उड़ानों के फिर से शुरू होने का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











