
ईरानी तेल पर ट्रंप का शिकंजा, जानिए क्यों ये 4 भारतीय कंपनियां आ गईं निशाने पर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं और इसी क्रम में चार भारतीय कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका का आरोप है कि ये भारतीय कंपनियां ईरान को तेल बेचने में मदद कर रही थीं जो कि ईरान पर लगे अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का उल्लंघन है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आते ही ईरान पर अपनी सख्ती बढ़ा दी है. ईरान पर सख्ती के बीच भारतीय कंपनियां भी प्रतिबंधों की जद में आ गई हैं. ट्रंप ने ईरान के कच्चे तेल की बिक्री में शामिल चार भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऑस्टेनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा), बीएसएम मरीन लिमिटेड (गुड़गांव), कॉसमॉस लाइन्स (तंजावुर) और फ्लक्स मैरीटाइम (नवी मुंबई) पर आरोप है कि इन्होंने ईरान पर लगे प्रतिबंध के बावजूद तेल बेचने में उसकी मदद की जो कि अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का उल्लंघन है.
भारतीय कंपनियों के खिलाफ आरोप
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (Office of Foreign Assets Control, OFAC) के अनुसार, इन कंपनियों ने वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी तेल के परिवहन, बिक्री और मार्केटिंग में अहम भूमिका निभाई. ईरानी तेल के लेन-देन को आसान बनाकर इन कंपनियों ने कथित तौर पर ईरान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की जिससे उसके तेल व्यापार पर रोक लगाने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को नुकसान पहुंचा है.
भारतीय फर्मों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही अमेरिका ने उनसे जुड़े जहाजों को भी निशाना बनाया है. Gabon फ्लैग्ड टैंकर Yateeka बीएसएम मरीन लिमिटेड से जुड़ा है, जबकि Eswatini फ्लैग्ड AMAK ऑस्टेनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है. इसके अलावा, फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी को ईरानी तेल शिपमेंट को सुविधाजनक बनाने में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया गया है.
भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध की तरह ही अमेरिका ने हाल ही में इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होने का हवाला देते हुए अलग-अलग देशों की 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया था.
ईरानी तेल पर नए प्रतिबंधों से तेल की कीमतों में उछाल

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










