
ईरानी डायरेक्टर ने शादी नहीं रचाई तो मां-बाप ने मार डाला, शव के टुकड़े कर फेंका
AajTak
ईरान में एक बेहद चौंकाने वाले मामले में एक फिल्म डायरेक्टर की हत्या कर दी गई है. हैरत की बात ये है कि ये हत्या इस डायरेक्टर के मां-बाप ने ही की है. यही नहीं इस डायरेक्टर के पेरेंट्स ने ना सिर्फ अपने बेटे को जान से मारा बल्कि उसके शरीर के टुकड़ों को सूटकेस और बैग में भरकर फेंक दिया.
ईरान में एक बेहद चौंकाने वाले मामले में एक फिल्म डायरेक्टर की हत्या कर दी गई है. हैरत की बात ये है कि ये हत्या इस डायरेक्टर के मां-बाप ने ही की है. यही नहीं इस डायरेक्टर के पेरेंट्स ने ना सिर्फ अपने बेटे को जान से मारा बल्कि उसके शरीर के टुकड़ों को सूटकेस और बैग में भरकर फेंक दिया. (बबाक खोरामद्दीन/getty images) 47 साल के बबाक खोराम्मदीन लंदन में रहकर फिल्में बनाते थे. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, वे ईरान में बच्चों को फिल्म स्टडीज पढ़ाने के लिए लौटे थे. जब वे घर पहुंचे तो उनकी अपने मां-बाप के साथ शादी ना करने को लेकर जबरदस्त बहस हो गई थी. इसके बाद ही इस डायरेक्टर के घरवालों ने घरेलू हिंसा करते हुए उनकी हत्या कर दी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) तेहरान क्रिमिनल कोर्ट के हेड मोहम्मद शाहरियारी ने कहा इस डायरेक्टर के पिता ने कबूल किया है कि पहले उसने अपने बेटे को एनेस्थिसिया दिया. इसके बाद उसे चाकुओं से गोदा और उसकी बॉडी को काटा गया. इसके बाद उनके शरीर के अंगों को बैग में डाल कर फेंक दिया. इस मामले में डायरेक्टर के मां-बाप को अरेस्ट कर लिया गया है. (बबाक खोरामद्दीन/getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












