
ईमेल के जरिए मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली फर्जी
AajTak
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. धमकी भरे ईमेल में लिखा था, ताज होटल और एयरपोर्ट पर 7 आरडीएक्स आईईडी लगे हैं, सभी आम नागरिकों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालो!. हालांकि जब एयरपोर्ट और ताज होटल की तलाशी ली गई तो वहां कोई बम नहीं मिला जिसके बाद इसे सुरक्षा एजेंसियों ने फर्जी करार दे दिया.
मुंबई पुलिस को शुक्रवार सुबह एक ईमेल के ज़रिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे सनसनी मच गई. हालांकि जांच के बाद यह धमकी फर्जी साबित हुई.
यह ईमेल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के आधिकारिक ईमेल पते पर प्राप्त हुआ था. इसके तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता सक्रिय हो गया. एयरपोर्ट और ताज होटल जो सांताक्रूज़ में स्थित है, वहां गहन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
फर्जी निकली धमकी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल में लिखा था, 'ताज होटल और एयरपोर्ट पर 7 आरडीएक्स आईईडी लगे हैं, सभी आम नागरिकों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालो! ताज महल पैलेस, मुंबई और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट एक विनाशकारी पाइप बम विस्फोट का शिकार होंगे. यह कार्रवाई अफज़ल गुरु और सावुक्कु शंकर की अन्यायपूर्ण फांसी के बदले की जा रही है.'
इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, हालांकि तलाशी के बाद जब कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली तो पुलिस ने इसे फर्जी धमकी करार दिया. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आपराधिक धमकी और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने की धाराएं शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










