
इस IPS के साथ क्या हुआ कि लोग कह रहे- नजदीकी थाने जाइए..
AajTak
साइबर ठगों ने चंडीगढ़ DGP प्रवीर रंजन की फोटो वाट्सएप पर डीपी लगाकर लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश की है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप गया.
चंडीगढ़ में साइबर अपराधियों का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. साइबर फ्रॉड करने वाले इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे पुलिस विभाग के मुखिया (DGP) और सीनियर IPS के साथ भी धोखाधड़ी करने से पीछे नहीं हट रहे. खुद डीजीपी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है. उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है.
दरअसल, साइबर ठगों ने चंडीगढ़ DGP प्रवीर रंजन की फोटो वाट्सएप पर डीपी लगाकर लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश की है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप गया. साइबर सेल की टीम मामले की पड़ताल में जुट गई. वहीं DGP प्रवीर रंजन ने खुद इस मामले की जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है.
DGP ने एक स्क्रीनशॉट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- 'मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस धोखेबाज की रिपोर्ट करें जो मेरे नाम और डीपी का उपयोग कर रहा है. Amazon गिफ्ट कार्ड मांग रहा है.' उन्होंने Cyber Crime टीम की वेबसाइट भी शेयर की है. यह जानकारी देने के साथ चंडीगढ़ DGP ने ट्विटर पर शातिरों द्वारा बनाए गए फर्जी वाट्सएप नंबर को भी शेयर किया है.
उनके इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने रिएक्ट किया है. किसी ने कहा कि नजदीकी थाने में संपर्क करिए तो किसी ने कहा कि पुलिस के मुखिया के ही फ्रॉड का शिकार हो गए. एक यूजर ने कहा- सर, आप ही पुलिस हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जब पुलिस का ये हाल है तो आम आदमी का क्या होगा.
Sir please register a complaint in your nearest police station
Sir please file a complaint in the cyber cell and WhatsApp . 🙂

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











