
इस Cafe में लोग आते अपनी मर्जी से हैं लेकिन जाते नहीं... यहां एक बार आए तो समझो लंबा फंसे
AajTak
सोशल मीडिया पर एक ऐसा कैफे चर्चा में है जो आपसे आपका ही काम करा लेता है. जापान के टोक्यो स्थित इस कैफे की खासियत ये है कि इसमें आने वाले लोग अपना तय असाइनमेंट या प्रोजेक्ट पूरा किए बिना यहां से नहीं जा सकते हैं.
स्कूल- कॉलेज का असाइनमेंट हो या फिर ऑफिस का प्रोजेक्ट, इसमें अक्सर ही हमें डेडलाइन पर काम करना होता है. इसके अलावा अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं या राइटर हैं तो भी डेडलाइन पर काम करने का प्रेशर होता है. कई बार आलस के चलते ये हो नहीं पाता. ऐसे में एक खास जगह है जो आपका सारा काम पूरा करा देगी. यहां हम आपको एक ऐसा कैफे के बारे में बता रहे हैं जो काम पूरा होने से पहले आपको घर ही नहीं जाने देता यानी ये कैफे आपको प्रेशर में लेकर आपसे आपका ही काम करा लेता है.
टारगेट को पूरा करना पड़ेगा
दरअसल जापान की राजधानी टोक्यो के कियोंजी में Anti-Procrastination Cafe के नाम से जाना जाने वाला एक कैफे है. यहां आप अपने प्रोजेक्ट टारगेट को यहां पूरा कर सकते हैं क्योंकि इस कैफे के कर्मचारी वास्तव में यह सुनिश्चित करेंगे कि आप सुस्ती न दिखाएं. साथ ही आप तब तक कैफे नहीं छोड़ सकते जब तक कि आप अपना तय टारगेट पूरा न कर लें. सोशल मीडिया पर इस कैफे को लेकर काफी चर्चा भी देखी जा रही है.
काम से बचने ही नहीं देगा कैफे
हम अक्सर काम पूरा करने, समय सीमा को पूरा करने की उम्मीद में कैफे जाते हैं. कभी काम हो जाता तो कभी नहीं होता. अब एक ऐसे कैफे की कल्पना करें जो आपको काम से बचने ही न दे.
..तब तक घर नहीं जा सकते

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












