
इस हॉट 'कैलेंडर' को लेकर मिया की प्लानिंग अच्छी थी, फिलिस्तीन-हमास मुद्दे से बिगड़ा प्लान
AajTak
लंबे समय से पोर्न इंडस्ट्री से गायब पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा सुर्ख़ियों में हैं. कारण बना है एक कैलेंडर जिसे लेकर विवाद हो गया है. 2024 के लिए बनाए गए इस अजीबोगरीब कैलेंडर में मिया ने कई अतरंगे पोज दिए हैं और इसकी कीमतें हैरान करने वाली हैं.
तमाम सेलेब्रिटीज हैं, जो एक समय के बाद कई अलग अलग काम करते हैं. इससे उन्हें फेम तो मिलता ही है. वो मोटा पैसा भी कमाते हैं. लंबे समय तक पोर्न इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरने वाली मिया खलीफा का मामला भी कुछ कुछ ऐसा ही है. भले ही मिया ने पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया हो, मगर आज भी तमाम ब्रांड्स उन्हें भुनाना चाहते हैं. शायद यही वो कारण हो जिसके चलते मिया का एक कैलेंडर सुर्ख़ियों में है. कैलेंडर की कीमत काफी ज्यादा है इसलिए विवाद खड़ा हो गया और अब सिर्फ इस कैलेंडर के कारण मिया निंदा और आलोचना का सामना कर रही हैं.
30 साल की लेबनानी-अमेरिकी खलीफा ने एक हाई-एंड फैशन ब्रांड एरीज़ के साथ मिलकर कंपनी के गियर को प्रदर्शित करने के लिए एक फैंसी कैलेंडर को माध्यम बनाया है. लेकिन टीज़र तस्वीरों को ऑनलाइन देखने के बाद मिया के प्रशंसक नाराज हो गए हैं.
कैलेंडर के अंदर जो शॉट्स हैं वो बेहद अजीब हैं. इनमें खलीफा को छोटे-छोटे परिधानों में पोज़ देते हुए दिखाया गया है. जिस बात से यूजर्स सबसे ज्यादा आहत है, वो कैलेंडर शूट के लिए तय की गई लोकेशन है. कैलेंडर में एक तस्वीर छपी है जो सितंबर 2024 की है. इसमें मिया एक टूटी हुई ऑफिस चेयर पर बैठी हैं.
वहीं जब हम इसी कैलेंडर में अगस्त की तस्वीर देखते हैं, तो वो भी कम अजीब नहीं है. इसमें उन्होंने रोमन योद्धा हेडगियर लगाया है और स्कर्ट पहनी हुई है. तस्वीर में मिया दाहिनी बांह को मोड़ते हुए दिखाई पड़ रही हैं. एक अन्य तस्वीर में वह अपने स्तनों पर भांग की पत्तियां पहने हुए है और धूम्रपान कर रही है.
बताते चलें कि इन तस्वीरों को जर्मन फाइन-आर्ट और फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र जर्गेन टेलर द्वारा शूट किया गया है.जर्गेन को अपने काम के लिए पूर्व में कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं. जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं अपनी कीमतों के कारण कैलेंडर सुर्ख़ियों में है.
इसके फ्रंट को ब्राइट गोल्डन कलर में रखा गया है. इसकी कीमत बिना डिलीवरी चार्ज के करीब 7,500 रुपए है. जब इसे ऑनलाइन आर्डर किया जाएगा तो हमें करीब हजार रुपए और देने होंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











