
इस हफ्ते ओपन हो रहे हैं 5 IPO, निवेश से पहले जानें कंपनियों के बारे में
AajTak
इस हफ्ते एक के बाद एक 5 कंपनियों के IPO ओपन होने वाले हैं. जिसका आगाज सोमवार यानी 15 मार्च से हो गया है. सोमवार को क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और लक्ष्मी ऑर्गेनिक का आईपीओ ओपन हो गया है.
इस हफ्ते एक के बाद एक 5 कंपनियों के IPO ओपन होने वाले हैं. जिसका आगाज सोमवार यानी 15 मार्च से हो गया है. सोमवार को क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और लक्ष्मी ऑर्गेनिक का आईपीओ ओपन हो गया है. जबकि कल्याण ज्वेलर्स, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और ऑनलाइन गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का IPO भी इसी हफ्ते ओपन होने वाला है. इस हफ्ते जिन 5 कंपनियों का आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं, वो कंपनियां इस IPO के जरिये कुल 3764 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. कल्याण ज्वेलर्स का IPO का 16 मार्च, और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और ऑनलाइन गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का IPO बुधवार 17 मार्च को खुलने वाला है. आइए कंपनियों पर एक नजर डालते हैं... क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड (Craftsman Automation) ऑटोमेकर क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड का IPO 15 मार्च को ओपन हो गया है और 17 मार्च को बंद होगा. कंपनी ने आईपीओ के जरिये 824 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 1488-1490 रुपये प्रति शेयर है. इसमें 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 45,21,450 शेयर कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेच रहे हैं.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












