
इस शख्स ने 100 से ज्यादा शादी कर बनाया वर्ल्ड Record, बिना तलाक दिए, देखें VIDEO
AajTak
Guinness World Records: दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है, जिसने सबसे ज्यादा शादियां तक रिकॉर्ड बना लिया है. उसने 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी की और किसी को भी तलाक नहीं दिया. उसका एक वीडियो सामने आया है.
दुनिया भर में तमाम तरह के रिकॉर्ड (Guinness World Records) बन चुके हैं और आगे भी ये प्रथा जारी रहेगी. इसके लिए कई लोग अब भी कोशिशों में जुटे हैं. कोई सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड बना रहा है, तो कोई सबसे लंबी दाढ़ी का. आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसने सबसे ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड बना लिया है.
उसने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ शादी की. ये शादियां 1949 से 1981 के बीच हुईं. हैरानी की बात ये है कि शादियां (Marriage Records) बिना तलाक लिए की गईं. इसी से उसने दुनिया में सबसे ज्यादा द्विविवाह करने का टाइटल अपने नाम कर लिया है.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें जियोवन्नी विगलियोटो (Giovanni Vigliotto) की कहानी बताई गई है. ऐसा कहा जाता है कि उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो नहीं था, लेकिन आखिरी पत्नी से शादी करने के दौरान भी उसने यही नाम इस्तेमाल किया.
वो 53 साल की उम्र में पकड़ा गया था. बाद में उसने दावा किया कि उसका जन्म इटली के सिसिली में 3 अप्रैल, 1929 को हुआ था. तब उसने अपना असली नाम निकोलई पेरूस्कोव बताया. हालांकि बाद में एक प्रॉसीक्यूटर की तरफ से कहा गया कि उसका असल नाम फ्रेड जिप है और जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था.
पहली डेट पर करता था प्रपोज
विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी. उसकी कोई भी पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी. यहां तक कि वो विगलियोटो के बारे में भी काफी कम जानती थीं. ऐसा कहा जाता है कि उसने अमेरिका के 27 अलग-अलग राज्यों और 14 अन्य देशों में ये शादियां कीं. हर बार वो फर्जी पहचान के साथ ऐसा करता.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











