
इस शख्स ने छुड़ाए तालिबानियों के छक्के! 100 लड़ाकों को कर चुका है ढेर
AajTak
अफगानिस्तान (Afghanistan) की पंजशीर (Panjshir) घाटी में तालिबान से लोहा लेने के लिए उसके विरोधी इकट्ठा होने लगे हैं. ब्रिटेन में पढ़ाई करने वाला एक अफगानी (Ahmad Massoud) अपने देश में लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है, जहां अब तक 60 से 100 तालिबान मारे जा चुके हैं.
अफगानिस्तान (Afghanistan) के लोग हर हाल में तालिबान (Taliban) से मुक्ति पाना चाहते हैं. ऐसे में अफगानिस्तान की पंजशीर (Panjshir) घाटी में तालिबान से लोहा लेने के लिए उसके विरोधी इकट्ठा होने लगे हैं. ब्रिटेन में पढ़ाई कर चुका एक अफगानी अपने देश में लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है, जहां अब तक 60 से 100 तालिबान मारे जा चुके हैं. (सभी फोटो- गेटी) पूर्व मुजाहिदीन कमांडर का बेटा अहमद मसूद (Ahmad Massoud) घातक हथियारों से लैस होकर विद्रोह का नेतृत्व कर रहा है. वह तालिबान की सत्ता को उखाड़ फेंकना चाहता है. मसूद ने कसम खाई है कि विद्रोहियों की उनकी सेना तलिबान लड़ाकों से "आखिरी सांस तक लड़ेगी". सैंडहर्स्ट में एक साल का सैन्य कोर्स करने वाले मसूद के पास किंग्स कॉलेज लंदन की डिग्री है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











