
इस लड़की को है पानी से एलर्जी, जानिए फिर कैसे होता है नहाना-धोना?
AajTak
इंग्लैंड में एक लड़की को पानी से भयानक एलर्जी है. वो बताती हैं कि बारिश में भीग जाने के बाद 'चाकू से अपनी त्वचा खुरचने' का मन करता है.
खाने पीने की चीजों से लेकर धूल और पानी सहित 40 से अधिक चीजों से एक लड़की को एलर्जी है. इस दुर्लभ बीमारी के बावजूद वो काफी खुश रहती है. हालांकि, उसे हमेशा कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और कुछ भी खाने, कहीं भी जाने या कुछ भी करने से पहले सतर्क रहना पड़ता है.
19 वर्षीय क्लो रामसे को जन्म से ही बहुत सी खाद्य एलर्जी थी. केले और आलू जैसे कुछ चीजों को खाने के बाद तो उसे एनाफाइलैक्टिक शॉक आ जाता था. हालांकि, बचपन में चले इलाज के कारण अब उन्हें एलर्जी की वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ता है. वर्तमान में रामसे के पास 40 चीजों की एक सूची है, जो उनके मुंह और गले में खतरनाक रूप से सूजन पैदा कर सकती हैं, या उनकी त्वचा पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है.
कई तरह के फलों से भी है एलर्जी खाने वाली चीजों में केला कीवी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी, नाशपती और अंगूर जैसे कई फल शामिल हैं. क्लोई को जून 2023 में 'पराग खाद्य सिंड्रोम' से पीड़ित पाया गया - पॉलिनेशन से बनने वाला कोई भी फल या सब्जी से एलर्जी होती है. इसमें मिठाई, फल और यहां तक कि इत्र भी शामिल हैं.
पानी से एलर्जी सबसे असमान्य
क्लो को सबसे असामान्य एलर्जी पानी से है, जिसे एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया के नाम से जाना जाता है. बिना दवा के, नहाने से उसकी त्वचा पर पित्ती निकल आती है और बारिश में भीग जाने पर उसे 'चाकू से अपनी त्वचा को नोंचने की इच्छा होती है. क्लो ने कहा कि मुझे पहली बार एलर्जी के बारे में तब पता चला जब मैं छह महीने की थी और मेरी मां मुझे दूध पिलाना बंद करवा दी. अगर मुझे आलू या केले दिए जाते तो मैं नीली पड़ जाती और बेहोश हो जाती थी, लेकिन सौभाग्य से मुझमें होने वाले रिएक्शन अब उतने बुरे नहीं हैं.
जिंदगी भर लेना पड़ेगा इंजेक्शन क्लो ने बताया कि एक दिन अचानक पानी से एलर्जी की समस्या सामने आई. मुझे लगा कि मैंने कोई बॉडी वॉश इस्तेमाल कर लिया है, जिससे मुझे एलर्जी है, लेकिन यह और भी बदतर हो गई.जब भी मैं अपने हाथ धोती थी, तो मुझे बड़े-बड़े दाने हो जाते थे और ऐसा लगता था जैसे मेरी त्वचा पर चींटियां रेंग रही हों. मुझे अपनी एलर्जी का इलाज करने के लिए जीवन भर इंजेक्शन लेना पड़ेगा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










