
इस रेलवे स्टेशन का बदल गया नाम, अब कहलाएगा 'अहिल्यानगर', जानिए पहले क्या था
AajTak
Indian Railway: भारतीय रेलवे ने पुणे डिविजन के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है. अब इस स्टेशन अहिल्यानगर स्टेशन के नाम से जाना जाएगा.
भारतीय रेलवे ने सेंट्रल रेलवे के पुणे डिविजन में आने वाले एक स्टेशन का नाम बदल दिया है. जी हां, यहां के अहमदनगर स्टेशन को अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. रेलवे की ओर से ये कदम उठाकर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी गई है. इसके नाम में परिवर्तन किया गया है, लेकिन स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं होगा और अहिल्यानगर स्टेशन कोड ANG ही रहेगा.
भारतीय रेलवे द्वारा किया गया ये बदलाव महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन और भारत के महासर्वेक्षक के लेटर के अनुरूप है. नाम में परिवर्तन किए जाने के बाद अलग-अलग भाषाओं में इस स्टेशन के नाम, देवनागरी (मराठी) में अहिल्यानगर, देवनागरी (हिंदी) में रोमन (अंग्रेजी) में AHILYANAGAR होगा. गौरतलब है महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन करने की अधिसूचना जारी की थी.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पिछले महीने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का डिमांड की थी और केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद कहा था कि लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है. यहां बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पहले अहमदनगर जिले का नाम भी बदलकर अहिल्यानगर जिला कर दिया था. इसके बाद ही रेलवे मिनिस्टर को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि यहां मौजूद स्टेशन का नाम भी बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप किया जाए.
बीते साल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदला गया था और इसे पुण्यश्लोक अहिल्या देवी जिला करने की राज्य सरकार की मांग को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिली थी. 13 मार्च 2024 को महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा इस बदलाव को प्रस्तावित किया गया था, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी मिलने के बाद 4 अक्टूबर 2024 को आधिकारिक रूप से जिले का नाम बदल दिया गया था. केंद्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने नाम परिवर्तन को लेकर केंद्र की मंजूरी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस फैसले को एक ऐतिहासिक घटना बताया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












