
इस राज्य में नाटेपन की दर सबसे ज्यादा, दूसरे नंबर पर झारखंड, राज्यसभा में सावित्री ठाकुर ने दिए आंकड़े
AajTak
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने ये भी बताया कि करीब दो लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को 'सक्षम आंगनवाड़ी' के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाएं और डिजिटल लर्निंग टूल्स उपलब्ध होंगे. अभी तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 88,716 मिनी आंगनवाड़ियों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है.
देश में पांच साल से कम उम्र के करीब 37 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पोषण ट्रैकर पर रजिस्टर्ड 37.07% बच्चे नाटेपन (स्टंटिंग) से पीड़ित हैं, 15.93% का वजन कम है और 5.46% बच्चे 'वेस्टेड' हैं.
'वेस्टेड' का मतलब है कि बच्चे की लंबाई के हिसाब से उसका वजन बहुत कम है. राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नाटेपन की दर सबसे ज्यादा 48.83% है. इसके बाद झारखंड (43.26%), बिहार (42.68%) और मध्य प्रदेश (42.09%) का नंबर आता है.
आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 तक 6 साल तक की उम्र के 8.61 करोड़ बच्चे इन सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड थे, जो पिछले साल के 8.91 करोड़ की तुलना में थोड़ा कम है. इसके अलावा, ठाकुर ने बताया कि करीब दो लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को 'सक्षम आंगनवाड़ी' के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाएं और डिजिटल लर्निंग टूल्स उपलब्ध होंगे. अभी तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 88,716 मिनी आंगनवाड़ियों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है.
ऑपरेशन सिंदूर पर भी होगी चर्चा
गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन हंगामे के कारण कार्यवाही ठप पड़ी है. विपक्षी दल 'ऑपरेशन सिंदूर' और बिहार में मतदाता सूची के विशेष सत्यापन (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर लगातार हंगामा कर रहे हैं. दोनों सदनों में गतिरोध के बीच बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की तारीख तय हो गई है.
लोकसभा में 28 जुलाई (सोमवार) को और राज्यसभा में 29 जुलाई (मंगलवार) को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विस्तृत चर्चा होगी. दोनों सदनों में इस मुद्दे पर 16-16 घंटे की बहस के लिए समय निर्धारित किया गया है. बीएसी की बैठक में विपक्ष ने अन्य मुद्दों पर भी कम समय की चर्चा (शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन) की मांग उठाई.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










