
इस रहस्यमयी 'जानवर' से डरे लोग, सच्चाई जानकर सबने पकड़ लिया सिर
AajTak
पोलैंड के क्राको शहर में कथित जानवर से लोगों की सुरक्षा के लिए पशु कल्याण अधिकारियों को उस स्थान पर तैनात किया गया था जहां उन्होंने इसकी पहचान की थी. हालांकि उससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. उस कथित रहस्यमयी जीव को सबसे पहले एक महिला ने देखा था. उसके कॉल करने के बाद से ही इलाके में दहशत फैल गई.
पोलैंड में कथित तौर पर एक रहस्यमयी जानवरों ने लोगों के बीच भय और आतंक फैला दिया है. यह अजीबोगरीब जानवर एक पेड़ में दुबका हुआ मिला जिसके बाद वहां के लोग इसे देखकर बुरी तरह डर गए. हालांकि जब इसकी सच्चाई लोगों को पता चली तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं. असल में वो CROISSANT था. दरअसल पोलैंड के क्राको शहर में कथित जानवर से लोगों की सुरक्षा के लिए पशु कल्याण अधिकारियों को उस स्थान पर तैनात किया गया था जहां उन्होंने इसकी पहचान की थी. हालांकि उससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. उस कथित रहस्यमयी जीव को सबसे पहले एक महिला ने देखा था. उसके कॉल करने के बाद से ही इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि उसकी सच्चाई खुली तो सबकी हंसी छूट गई. दरअसल वो कोई रहस्यमयी जानवर नहीं बल्कि खाने वाला Croissant था जिसे पेड़ पर चिपका देखकर लोग जानवर समझ रहे थे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











