
इस भारतवंशी सांसद के फैन हैं अमेरिकी, युवाओं के लिए बताया रोल मॉडल
AajTak
अमेरिका में रह रहे भारतीयों का कहना है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना बड़ी प्रेरणा हैं. उन्होंने कहा कि रो खन्ना अमेरिका में भारतवंशियों की नई पीढ़ी को राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
भारतीय मूल के अमेरिकी संसद रो खन्ना अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. अब भारतीय समुदाय ने रो खन्ना को 'प्रेरणा' बताया है. भारतीय समुदाय का कहना है कि रो खन्ना अमेरिका में बसे भारतीयों की नई पीढ़ी को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हैं.
मशहूर भारतवंशी कारोबारी अशोक भट्ट ने कहा कि रो खन्ना इस देश में राजनीतिक नेताओं की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण काम किया है.
दरअसल, हाल ही में भारतीय अमेरिकी समुदाय ने भारत-अमेरिका की दोस्ती मजबूत करने में अहम भूमिका के लिए रो खन्ना का सम्मान किया था.
इस कार्यक्रम के दौरान भारतवंशी एंटरप्रेन्योर खांडेराव कांड ने कहा कि खन्ना पहले भारतीय अमेरिकी हैं जो इंडिया कॉकस की अध्यक्षता कर रहे हैं.
इंडिया कॉकस असल में पांच भारतवंशी सांसदों का समूह है. इस ग्रुप में रो खन्ना के अलावा एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार शामिल हैं.
कार्यक्रम में मौजूद भारतीय समुदाय के नेता मुकेश पटेल ने कहा कि खन्ना एक प्रेरक नेता हैं और अपने कार्यकाल के दौरान लगातार परिपक्व होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा, खन्ना ने भारत-अमेरिका की दोस्ती को मजबूत करने के लिए काफी कुछ किया है. वो भारतीय अमेरिकियों की नई पीढ़ी को राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर खन्ना पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









