
इस बार BJP काट सकती है उस सांसद का टिकट, जिसके विजिटर पास पर हुई थी संसद की सुरक्षा में चूक
AajTak
संसद की सुरक्षा में चूक मामले से चर्चा में आए मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा की टिकट कट सकती है. बीजेपी स्टेट यूनिट सिम्हा को इस बार टिकट देने के पक्ष में नहीं है. बता दें कि बीते 13 दिसंबर को चार युवकों ने सुनियोजित तरीके से संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई थी.
संसद हमले की बरसी वाले दिन कुछ युवकों ने संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी की कोशिश की थी, लेकिन जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी. जिस सांसद के विजिटर पास पर युवकों ने संसद में एंट्री ली थी, उस सांसद का टिकट बीजेपी काट सकती है.
प्रताप सिम्हा लगातार दो बार मैसूर की सीट से सांसद चुने गए हैं. हालांकि इस बार बीजेपी राज्य इकाई उन्हें टिकट देने के समर्थन में नहीं है. दरअसल संसद में उनके पास पर घुसे लोगों ने व्यस्थापिका की सुरक्षा में सेंधमारी की थी. उसके बाद से बीजेपी को काफी कुछ सुनना पड़ा था. इस बार टिकट के लिए मैसूर के लिए वोडियार साम्राज्य के वंशज राजा युद्धवीर का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है.
बेटे के लिए टिकट मांग रहे ईश्वरप्पा
वहीं पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा भी इस बार अपने बेटे कांतेश के लिए हावेरी सीट से टिकट मांग रहे हैं. इसके लिए वह खुद लोकसभा चुनाव से दूर होने पर सहमत हो गए हैं. वहीं ईश्वरप्पा की अपील पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वह मेरे साथ दिल्ली चलें और अमित शाह से मिलकर अपनी बात रखें. इसमें हम उनके साथ खड़े हुए हैं.
13 दिसंबर को क्या हुआ था?
बीते साल 13 दिसंबर को संसद में चार आरोपियों ने रंगीन धुआं छोड़ा और संसद के अंदर और बाहर नारेबाजी की. संसद में हुए बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन के बाद कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो को हिरासत में लिया गया है. जब शीतकालीन सत्र की कार्यवाही चल रही थी तब दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे. इस चूक के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संसद भवन सुरक्षा स्टाफ से जुड़े हुए कई कर्माचरियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






