
इस बार भाई नहीं, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम की बहन भड़कीं, ट्रंप को साफ-साफ चेताया
AajTak
ईरान जंग के बीच अमेरिका के कट्टर दुश्मन उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका को जली कटी सुनाई है. किम की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका को खतरनाक इंटरनेशनल बदमाश कहा है. अमूमन कम बोलने वाली किम की बहन ने कहा कि उत्तर कोरिया की सुरक्षा पर किसी भी खतरे का नतीजा भयंकर होगा.
ईरान जंग के नाजुक मौके पर किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा है कि अगर उत्तर कोरिया की सुरक्षा को किसी तरह की चुनौती मिलती है तो इसके नतीजे थर्रा देने वाले होंगे. नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन की राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बहन अमूमन अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर कम ही बोलती है, लेकिन ईरान जंग के बीच भाई को पीछे छोड़कर आगे आना अहम संदेश है.
मंगलवार को किम यो जोंग का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने हजारों सैनिकों के साथ 11 दिन की फ्रीडम शील्ड एक्सरसाइज शुरू की है. इसके अलावा ये बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान पश्चिम एशिया में झुकने को तैयार नहीं है.
18 हजार दक्षिण कोरियाई सैनिकों के साथ US का अभ्यास
उत्तर कोरिया के इस बयान का संदर्भ समझना जरूरी है. अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास कर रहे हैं. इसका नाम फ्रीडम शील्ड 2026 है. यह अभ्यास 9 मार्च 2026 को शुरू हुआ और 19 मार्च 2026 तक चलेगा यानी कुल 11 दिन. दक्षिण कोरिया की सेना के करीब 18000 सैनिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं. अमेरिका की तरफ से सैनिकों की सही संख्या बताई नहीं गई है लेकिन हजारों में है.
यह मुख्य रूप से कंप्यूटर सिमुलेशन पर आधारित कमांड पोस्ट एक्सरसाइज है जिसमें युद्ध के सभी क्षेत्रों जैसे जमीन हवा समुद्र साइबर और स्पेस को शामिल किया गया है. इसके साथ ही 22 फील्ड ट्रेनिंग ड्रिल्स भी हो रही हैं.
यह एक्सरसाइज पूरे दक्षिण कोरिया में फैली हुई है. मुख्य कमांड पोस्ट और सिमुलेशन आधारित हिस्सा कैंप हम्फ्रीज में चल रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









