
'इस पर रखिए नजर...', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट
AajTak
'इस पर रखिए नजर....', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट
हरियाणा की रहने वाली ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जैसे-जैसे पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क की जांच आगे बढ़ रही है, इस मामले से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में अब साल 2024 की एक पुरानी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने ज्योति की गतिविधियों पर नजर रखने की चेतावनी दी थी.
सोशल मीडिया पर 'कपिल जैन' नाम के एक यूजर ने मई 2024 में एक पोस्ट कर ज्योति की पाकिस्तान यात्रा और संदिग्ध हरकतों को लेकर NIA को सतर्क किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि NIA कृपया इस महिला पर नजर रखें. पहले इन्होंने पाकिस्तानी एंबेसी के एक फंक्शन में हिस्सा लिया, फिर 10 दिन के लिए पाकिस्तान गईं, और अब कश्मीर जा रही है. हो सकता है कि ये सब जुड़ा हुआ हो.
उन्होंने इस पोस्ट के साथ ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था. अब यह पोस्ट वायरल हो चुकी है और एक मिलियन से ज्यादा बार देखी जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान प्रेम से अटा पड़ा है ज्योति का Insta अकाउंट, निकली जासूस!
देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












