
इस देश में प्यार के लिए महिलाएं करा रहीं हाइट छोटी, लक्जरी पैकेज में बिक रही खतरनाक सर्जरी
AajTak
दुनिया भर में जहां लोग लंबा होने के लिए लाखों खर्च कर लेग-लेंथनिंग सर्जरी कराते हैं, वहीं इस देश में महिलाएं उलटा कदम उठा रही हैं-अपनी हाइट घटाने का. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो ऐसा क्यों करवा रही हैं?
प्यार और रिश्तों में वैलिडेशन पाने के लिए लोग कभी-कभी ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिनके बारे में सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं. तुर्की में इन दिनों एक ऐसा ट्रेंड चर्चा में है जो जितना चौंकाने वाला है, उतना ही खतरनाक भी. इसका नाम है लिंब-शॉर्टनिंग सर्जरी. सोचिए, महिलाएं खुद अपनी हाइट घटवा रही हैं!
दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में लोग लंबा होने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लेग-लेंथनिंग सर्जरी कराते हैं, लेकिन तुर्की की कई महिलाएं इसके ठीक उलट अपनी लंबाई कम करने का रास्ता चुन रही हैं. सवाल ये उठता है कि आखिर कोई ऐसा क्यों करेगा?
क्यों घटा रही हैं महिलाएं अपना कद?
इस्तांबुल की मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसे 'हाइट पॉलिटिक्स' कहा जा रहा है. आम धारणा यह है कि ज्यादातर पुरुष छोटी कद वाली महिलाओं को पसंद करते हैं, वहीं महिलाएं लंबे पुरुषों को. ऐसे में लंबी महिलाएं अक्सर असहज महसूस करती हैं. इसी असहजता को मिटाने और डेटिंग गैप खत्म करने के लिए वे इस दर्दनाक सर्जरी तक का सहारा ले रही हैं.
कैसे होती है यह सर्जरी?
लिंब-शॉर्टनिंग सर्जरी में डॉक्टर जांघ (फीमर) या पिंडली (टिबिया) की हड्डी काटकर उसका हिस्सा निकालते हैं और फिर बची हुई हड्डी को स्टील रॉड से जोड़ते हैं. इस तरीके से जांघ की लंबाई करीब 5.5 सेंटीमीटर और पिंडली की लंबाई लगभग 3 सेंटीमीटर तक कम हो सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












