
इस देश में पब्लिक ने अपने हाथों में लिया कानून... 13 लोगों को जिंदा जलाकर मारा, Video Viral
AajTak
इस देश में सुरक्षा की हालत ठीक वैसी ही है, जैसी किसी युद्धग्रस्त देश में होती है. लोगों ने अपने हाथों में कानून ले लिया है. पुलिस कुछ करने लायक नहीं रही. इस बीच कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोगों को जिंदा जलाकर मारते हुए देखा जा सकता है.
जब लोग अपने हाथों में कानून ले लें और पुलिस भी नियमों को तार तार कर दे, तो देश का तो कबाड़ा होना ही है. उसका जीता जागता उदाहरण इस वक्त हैती में देखने को मिल रहा है. इस कैरेबियाई देश में 13 लोगों को पीट पीटकर जिंदा आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
इनमें देखा जा सकता है कि गैंग के करीब 13 संदिग्ध अपराधियों को जमीन पर लिटाकर पहले पीटा गया. फिर इनके ऊपर टायर रखे गए और आग लगा दी गई. जब आग की लपटें ऊपर तक उठ रही थीं, तब ये तड़प तड़प कर मर रहे थे. आसपास लोगों का हुजूम रहा, जो खुशी और गुस्से से इस घटना को जायज ठहराने में लगा हुआ था.
पेट्रोल में डूबे टायर जलाए गए
घटना देश की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में सोमवार को हुई. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि संदिग्धों को पहले पीटा गया. फिर पेट्रोल में डूबे टायर उनपर फेंके गए और फिर आग लगा दी गई. पुलिस ने कहा कि उसने घटना से ठीक पहले संदिग्ध बदमाशों से हथियार छीन लिए थे. पुलिस ने ये नहीं बताया कि कैसे ये संदिग्ध लोगों के हत्थे चढ़े.
Port-au-Prince #Haiti today police and the population killed and burned Bodies of 14 gang members armed with rifles and handguns pic.twitter.com/urh2bIvEnZ
हैती में 21 जुलाई, 2021 से कानून की धज्जियां उड़ी हुई हैं. तब यहां राष्ट्रपति जोवेनिल मोइसी की हत्या कर दी गई थी. उनकी शार्प शूटरों ने घर में घुसकर हत्या की. मोइसी को गोलियों से भूना गया. उनकी पत्नी को भी गोली लगी थी. संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना के बाद कहा कि हैती में सुरक्षा स्थिति इतने निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो किसी युद्धग्रस्त देश में होती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











