इस देश में नहीं एक भी मच्छर, न कीड़े मकोड़े, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
AajTak
दुनियाभर के लोग मच्छरों के आतंक से परेशान रहते हैं. विभिन्न गंभीर बीमारियों को जन्म देने वाले इन मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते नजर आते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मच्छर खोजने से भी नहीं मिलते हैं.
दुनियाभर के लोग मच्छरों के आतंक से परेशान रहते हैं. विभिन्न गंभीर बीमारियों को जन्म देने वाले इन मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते नजर आते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मच्छर खोजने से भी नहीं मिलते हैं. (फोटो/Getty images) यह देश है उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित आइसलैंड. world atlas के मुताबिक बेहद ही कम आबादी वाले इस देश में लगभग 1300 प्रकार के जीवों का घर है, लेकिन इसमें मच्छर नहीं हैं. हालांकि, ग्रीनलैंड, स्कॉटलैंड और डेनमार्क जैसे इसके पड़ोसी देशों में मच्छरों की भरमार है, लेकिन आइसलैंड में मच्छरों की अनुपस्थिति कई शोधकर्ताओं के लिए रुचि का विषय बनी हुई है. (फोटो/Getty images) आइसलैंड में मच्छरों की इस मिस्ट्री को लेकर कई प्रकार के स्पष्टीकरण भी दिए जाते हैं. बताया जाता है कि मच्छरों को जन्म लेने के लिए उथले तालाबों और अन्य जल निकायों में स्थिर पानी की आवश्यकता होती है, जहां रखे गए अंडे एक लार्वा में बदल जाते हैं और लार्वा को एक विशेष तापमान पर एक निश्चित अवधि के लिए स्थिर पानी की आवश्यकता होती है. इस पूरे चक्र के लिए आइसलैंड में ऐसा कोई स्थिर जल निकाय लंबे समय तक मौजूद नहीं रहता है, जिससे मच्छर पनप सकें. (फोटो/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












