
इस देश में घर के भीतर 'कैद' हुए 15 लाख लोग, नहीं निकल रहे बाहर, क्या है वजह?
AajTak
Hikikomori Isolation: इस देश में सरकार ने एक सर्वे किया है, जिसमें हैरान करने वाली बातें सामने आईं. यहां 15 लाख लोग घर के भीतर कैद होकर रह रहे हैं. ये लोग घर से निकलने को तैयार नहीं हैं. ऐसे लोगों की उम्र 15 साल 64 साल के बीच है.
जीवन की परेशानियों से तंग आकर बहुत से लोग अकेलेपन को ही अपनी दुनिया बना लेते हैं. मामला तब ज्यादा बिगड़ जाता है, जब ऐसे लोगों की तादाद इतनी बढ़ जाए और सरकार की टेंशन बढ़ जाती है. एक देश में इस वक्त यही हो रहा है. यहां 15 लाख लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. ये रिलेशनशिप और कोविड में नौकरी जाने जैसे मुद्दों से परेशान हैं. इनमें 15 साल से लेकर 64 साल तक के लोग शामिल हैं.
मामला जापान का है. ऐसे लोगों की संख्या जापान की आबादी का 2 फीसदी है. इनमें से पांच तिहाई ने इसके पीछे की वजह कोरोना वायरस महामारी को बताया है. जापान में लोगों के एकांत में रहने और समाज से खुद को काटने की प्रक्रिया को हिकिकोमोरी (Hikikomori) कहा जाता है.
हिकिकोमोरी से जुड़ी 5 बड़ी बातें-
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये शब्द जापानी मनोवैज्ञानिक तमाकी सैटो ने अपनी 1998 में आई किताब 'सोशल विदड्रॉल - एडोल्सेंस विदाउट एंड' में लिखा था.
एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार, उस शख्स को हिकिकोमोरी से पीड़ित माना जाता है, जब वह कम से कम छह महीने तक समाज से दूरी बनाए रखने जैसा व्यावहार करता है.
हिकिकोमोरी से पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर निकलने से मना कर देता है, चाहे फिर स्कूल जाने की बात हो, दफ्तर जाने की हो या फिर घर का सामान बाहर स्टोर से खरीदने की बात हो. ये लोग घर से बाहर कदम रखने से ही इनकार कर देते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











