
इस देश में कब्रों से हड्डियां चुरा रहे लोग, बिगड़े हालात, लगानी पड़ी Emergency
AajTak
अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से (West Africa) के एक देश सियेरा लियोन (Sierra Leone) में हालात बुरे हैं. यहां फ्रीटाउन में कब्रें खोदकर हड्डियां चुराए जाने से परेशान पुलिस अधिकारी कब्रिस्तानों की सुरक्षा कर रहे हैं.
यूं तो नशा हर रूप में बुरा ही है लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां नशे के लिए लोग कब्रों से गड़े मुर्दे उखाड़ने लगे हैं. हालत ये है कि इसके चलते देश के राष्ट्रपति को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ गई. बात हो रही है . अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से (West Africa) के एक देश सियेरा लियोन (Sierra Leone) की.
कब्रें खोदने लगे लोग, लगानी पड़ी इमरजेंसी
सिएरा लियोन में मानव हड्डियों से तैयार होने वाला साइकोएक्टिव ड्रग बड़ी मुसीबत बन गया है. इस जोंबी ड्रग के नशे के लिए लोग कब्रें खोदने लगे हैं. बीबीसी के मुताबिक, इस भयावह खतरे ने सिएरा लियोन को ऐसी स्थिति में ला दिया है कि देश में इमरजेंसी लगानी पड़ी है.
फ्रीटाउन में कब्रें खोदकर हड्डियां चुराए जाने से परेशान पुलिस अधिकारी कब्रिस्तानों की सुरक्षा कर रहे हैं. जांबी ड्रग्स या कुश कहे जाने वाला ये ड्रग विभिन्न प्रकार के टॉक्सिक सब्सटेंस से बनता है, जिसका एक मेन सब्सटांस मानव हड्डियां है.
छह साल पहले सामने आया ये ड्रग
यह ड्रग पहली बार लगभग छह साल पहले पश्चिम अफ्रीकी देश में सामने आया था. आउटलेट के अनुसार, यह एक ऐसे नशा है जो कई घंटों तक रह सकता है. ये ड्रग एक बड़ी समस्या बन गया है और इसके डीलर कथित तौर पर गंभीर लुटेरों में बदल गए हैं, जो इसके लिए हजारों कब्रों में सेंध लगाकर कंकाल चुरा रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












