
इस देश में आसमान से हो रही है 'चूहों की बारिश', वीडियो से दहशत में लोग
AajTak
ऑस्ट्रेलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें चूहों की बारिश होते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक खेत में अनाज रखने का गोदाम साफ किया जा रहा है और इस गोदाम के पंप से मरे हुए और जिंदा चूहों को निकाला जा रहा है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले इजरायल में भी प्लेग के कई मामले सामने आए थे.
ऑस्ट्रेलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें चूहों की बारिश होते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक खेत में अनाज रखने का गोदाम साफ किया जा रहा है और इस गोदाम के पंप से मरे हुए और जिंदा चूहों को निकाला जा रहा है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले इजरायल में भी प्लेग के कई मामले सामने आए थे. ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन जर्नलिस्ट लूसी ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में मरे हुए और जिंदा चूहे आसमान से जमीन पर गिरते हुए देखे जा सकते हैं. ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर अब तक बड़ी तादाद में कॉमेंट आ चुके हैं. लूसी ने लिखा कि गोदाम के अंदर अनाज भरे होने के बाद भी चूहे इसके अंदर घुस गए. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मैंने पूरे साल जिन चीजों का देखा है, उनमें ये सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है. इसके अलावा एक सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सुना था कि चूहों की भी बारिश होती है लेकिन आज मैंने ऐसा देख लिया. निश्चित ही हम एक बेहद अजीबोगरीब दौर में जी रहे हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











