
इस ट्रिक से 22 साल की उम्र में बना 145 करोड़ का मालिक!
AajTak
22 साल के Khaby Lame को 'मुश्किल काम' चुटकियों में करने से जुड़े वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है. उनके फनी और ट्रिकी वीडियोज ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई है.
एक 22 साल का लड़का सोशल मीडिया के जरिए करोड़ों रुपये कमा रहा है. उसकी नेटवर्थ एक अरब रुपये से अधिक हो गई है. वो एक प्रमोशनल वीडियो के लिए 50 लाख से अधिक चार्ज करता है. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसको करोड़ों लोग फॉलो करते हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कंटेंट क्रिएटर खाबी लेम (Khaby Lame) की. सोशल मीडिया की दुनिया में खाबी लेम एक चर्चित नाम है. हाल ही में खाबी ने नंबर वन टिकटॉकर का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है.
खाबी लेम को 'मुश्किल काम' चुटकियों में करने से जुड़े वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है. उनके फनी और ट्रिकी वीडियोज ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई है. उनके फेस एक्स्प्रेशन पर खूब मीम बनते हैं. खाबी के वीडियोज को देखने वालों की संख्या करोड़ों में है.
कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
नंबर वन टिकटॉकर खाबी लेम की सोशल मीडिया के जरिए होने वाली कमाई किसी को भी चौंका सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, खाबी की नेटवर्थ करीब 145 करोड़ रुपये आंकी गई है.
उनकी कमाई का अधिकांश हिस्सा ब्रांड स्पॉन्सरशिप से आता है. बताया गया कि खाबी एक प्रमोशनल TikTok वीडियो शूट के लिए करीब 57 लाख रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो एक ऑनलाइन स्टोर भी चलाते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











