
इस जीत में छेद! नामीबिया वाले मैच में टीम इंडिया ने कर डाले कई ब्लंडर, पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगा प्लान?
AajTak
भारत ने दिल्ली में नामीबिया को 93 रन से हराया, लेकिन जीत पूरी तरह आश्वस्त करने वाली नहीं रही. ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने तेज अर्धशतक लगाए, जबकि गेरहार्ड इरास्मस की गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरियां उजागर कीं. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की फिरकी से नामीबिया 116 रन पर सिमट गया. रिंकू सिंह का फॉर्म फिर गड़बड़ रहा.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर स्कोरबोर्ड पर भले ही दबदबा दिखाया, लेकिन यह प्रदर्शन पूरी तरह भरोसा जगाने वाला नहीं रहा. पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (15 फरवरी) को होने वाले अहम मुकाबले से पहले यह जीत चेतावनी भी है.
गुरुवार (12 फरवरी) को भारत ने नामीबिया पर 93 रनों से जो जीत हासिल की, वो रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस टीम की सबसे बड़ी जीत रही. इससे पहले साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड को 90 रनों से पराजित किया था. लेकिन इस बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम की जीत में कई छेद नजर आए.
Fire with the bat 🔥 Clinical with the ball 👌 Hardik Pandya is the Player of the Match for his all-round brilliance 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @hardikpandya7 pic.twitter.com/vdPHv7rgBn
अमेरिका के खिलाफ भी भारतीय टीम का लोअर मिडिल ऑर्डर फुस्स रहा था, तब भी अक्षर पटेल और रिंकू सिंह नहीं चले थे, वहीं नामीबिया के खिलाफ भी नहीं चल पाए. अक्षर ने गेंदबाजी में जरूर दम दिखाया.
बहरहाल, इस मुकाबले ओपनर ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पावरप्ले में मैच की दिशा तय कर दी. उनके बाद हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन ठोकते हुए अंतिम ओवरों में रफ्तार बनाए रखी. इसके बावजूद 209/9 का स्कोर उतना प्रभावशाली नहीं लगा, क्योंकि बीच के ओवरों में टीम की लय टूटी. भारतीय टीम ने इस मैच में 6.5 ओवरों में ही 100 रन बना दिए. ये टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज टीम शतक रहा. इसके बावजूद भारतीय टीम महज 209 रन बना सकी.
Biggest win margin for #TeamIndia by runs in ICC Men's #T20WorldCup 💪 The #MenInBlue beat Namibia by 9️⃣3️⃣ runs to make it 2️⃣ victories in a row! Scorecard ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#INDvNAM pic.twitter.com/b0PL2LLSbI

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












