
इस जानवर ने अपने जन्मदिन पर बजाया पियानो, हैरान रह गए लोग
AajTak
वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की इस गैंडे के पास पियानो लेकर पहुंचती है, जैसे ही वह पियानो देखता है, वह अपना मुंह पियानो पर रखता है और अपने होंठों से उसे बजाने लगता है.
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक चिड़ियाघर से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक गैंडा पियानो बजा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि जिस दिन गैंडे का जन्मदिन था उसी दिनी यह पियानो बजाते हुए नजर आए. इस गैंडे का नाम 'बंधु' है. Photos: denverzoo/videograb दरअसल, इस वीडियो को फ्लोरिडा स्थित डेनेवर चिड़ियाघर के आधिकारिक इंस्टाग्राम से पोस्ट किया गया है. इसमें लिखा गया है, 'जन्मदिन मुबारक हो बंधु, हमारा एक सींग वाला गैंडा आज 12 साल का हो गया, यह उसका जन्मदिन है, लेकिन बंधु आप सभी को एक विशेष गीत के पेश करना चाहते हैं जो उन्होंने खुद लिखा है.' Photos: denverzoo/videograb इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की इस गैंडे के पास पियानो लेकर पहुंचती है, जैसे ही वह पियानो देखता है, वह अपना मुंह पियानो पर रखता है और अपने होंठों से उसे बजाने लगता है. इस दौरान पियानो से एक धुन भी निकलती है. Photos: denverzoo/videograb
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











