
इस कंपनी ने बनाया 'टॉयलेट रूल', मिलेंगे सिर्फ 2 मिनट, बार-बार जाने पर लगेगा 1200 रुपया जुर्माना
AajTak
एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए टॉयलेट जाने का समय तय किया है. इससे ज्यादा बार जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा या फिर वेतन में कटौती होगी. साथ ही कोई भी स्टाफ सिर्फ 2 मिनट के लिए ही टॉयलेट जा सकता है.
दक्षिणी चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक तय समय के लिए टॉयलेट का इस्तेमाल का उपयोग करने का नियम बनाया है. कंपनी के ऐसे टॉयलेट रूल की इंटरनेट पर काफी शिकायत हो रही है.
कंपनी का तर्क है कि यह नीति प्राचीन चीनी चिकित्सा शास्त्र के अनुरूप है. गुआंग्डोंग प्रांत के फोशान में स्थित थ्री ब्रदर्स मशीन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने 11 फरवरी को टॉयलेट के इस्तेमाल को लेकर एक नियम पेश किया. जिसका उद्देश्य व्यवस्था बनाए रखना, दक्षता बढ़ाना और कार्यस्थल के दृष्टिकोण को सही करना है.
पुराने चीनी चिकित्सा ग्रंथ का दिया हवाला यांगचेंग इवनिंग न्यूज ने बताया कि कंपनी ने प्राचीन चीनी चिकित्सा ग्रंथ का हवाला देते हुए कहा कि यह दिशानिर्देश उसके कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए है. 2,000 साल पहले संकलित इस आधारभूत ग्रंथ को पारंपरिक चीनी चिकित्सा (टीसीएम) में सबसे प्रारंभिक और सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे अक्सर चीन में "चिकित्सा की शुरुआत" कहा जाता है, जो टीसीएम के लिए आवश्यक सिद्धांत है.
कर्मचारियों को टॉयलेट जाने के लिए ये समय है निर्धारित कंपनी की नीति के अनुसार, कर्मचारियों को सुबह 8 बजे से पहले, सुबह 10.30 से 10.40 बजे तक, दोपहर 12 से 1.30 बजे के बीच, दोपहर 3.30 से 3.40 बजे तक और शाम 5.30 से 6 बजे तक शौचालय का उपयोग करने की अनुमति है. ओवरटाइम शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को रात 9 बजे के बाद सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति है.
सिर्फ 2 मिनट का मिलेगा टाइम अन्य समयावधियों के दौरान, यदि श्रमिकों को तत्काल टॉयलेट करने की आवश्यकता हो, तो वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपना समय दो मिनट तक सीमित रखना होगा. कंपनी ने सुबह और दोपहर के कुछ समय में शौचालय के उपयोग पर भी सख्त प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें ओवरटाइम शिफ्ट भी शामिल हैं.
जिन कर्मचारियों को विशेष शारीरिक दिक्कत के कारण सीमित अंतराल के दौरान टॉयलेट जाने की जरूरत होती है, वे एचआर से इसके लिए परमिशन ले सकते हैं. हालांकि, इस दौरान बिताए गए समय के लिए उनके वेतन में कटौती की जाएगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











