
इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश
AajTak
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक, टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल के 'सब-स्टैंडर्ड परफॉर्मेंस' को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर सब्सिडी सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है.
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 'स्विच दिल्ली' अभियान की शुरुआत कर चुकी केजरीवाल सरकार ने एक इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली कंपनी से सब्सिडी का नाता तोड़ लिया है. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने 'टाटा नेक्सन' के इलेक्ट्रिक वाहन कार मॉडल पर दी जाने वाली सब्सिडी को सस्पेंड करने का सरकारी आदेश जारी किया है. Delhi govt has decided to suspend subsidy on a EV car model, pending final report of a Committee, due to complaints by multiple users of sub-standard range performance. We r committed to support EVs, but not at the cost of trust & confidence of citizens in claims by manufacturers pic.twitter.com/R81S3kH6vT दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक, टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल के 'सब-स्टैंडर्ड परफॉर्मेंस' को लेकर परिवहन विभाग को उपभोक्ताओं से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर दिल्ली सरकार ने सब्सिडी सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही शिकायत करने वालों और टाटा मोटर्स लिमिटेड की तरफ से किए जा रहे दावों की जांच भी की जाएगी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









