
इस ऐप से पहचानें सोना असली है या नकली, हॉलमार्किंग व्यवस्था शुरू
AajTak
आज से सोने के आभूषण और इससे संबंधित वस्तुओं पर Gold Hallmarking होना सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है. बिना Gold Hallmarking के गोल्ड ज्वेलरी बेचने वाले पर जुर्माना और सजा का भी प्रावधान किया गया है. असली सोने की पहचान के लिए एक ऐप को भी जारी किया गया है.
आज से सोने के आभूषण और इससे संबंधित वस्तुओं पर Gold Hallmarking होना सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है. बिना Gold Hallmarking के गोल्ड ज्वेलरी बेचने वाले पर जुर्माना और सजा का भी प्रावधान किया गया है. असली सोने की पहचान के लिए एक ऐप को भी जारी किया गया है. नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब आपको गोल्ड ज्वेलरी पर 5 तरह के मार्क दिखेंगे. इसे मैग्निफाइंग ग्लास से देखा जा सकता है. इन मार्क में BIS Logo, Hallmarking सेंटर लोगो, मार्किंग का इयर, ज्वेलर आइडेंटिफिकेशन नंबर और गोल्ड की प्यूरिटी बताने वाला नंबर दिखेगा. ये समयसीमा पहले 1 जून तक दी गई थी जिसे बढ़ाकर 15 जून तक कर दी गई. अब Gold Hallmarking आज से अनिवार्य रूप लागू हो गई है. अब ऐसे में सवाल उठता है Gold Hallmarking को परखा कैसे जाएं. इसका भी समाधान है. इसको लेकर पिछले साल सरकार की तरफ से एक ऐप लॉन्च किया गया था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











