
इस एयरलाइन की फ्लाइट में एयरहोस्टेस भी ऑन ड्यूटी पीती हैं शराब, ये है अजीब नियम
AajTak
प्लेन में एयर होस्टेस को ऑन ड्यूटी शराब पीने की छूट भी मिलती है. कुछ ऐसे एयरलाइंस हैं जो अपने क्रू मेंबर को ऐसी सुविधा देते हैं, लेकिन ऐसा कुछ विशेष परिस्थितियों में होता है. चलिए जानते हैं एयर होस्टेस को ऐसी छूट कब-कब मिलती है?
फ्लाइट में एयर होस्टेस या क्रू मेंबर पर कई सारी जिम्मेदारियां होती हैं. ऐसे में ये प्लेन के अंदर शायद ही कभी शराब पीती हैं, चाहे फ्लाइट कितनी भी लंबी क्यों न हो. लेकिन, कुछ ऐसे भी एयरलाइंस हैं जो अपनी एयर होस्टेस को ड्यूटी के दौरान शराब पीने की छूट देते हैं.
ऐसी छूट देने वाले एयरलाइंस के भी कुछ नियम कायदे हैं, जिसके तहत ही क्रूं मेंबर्स और फ्लाइट अटेंडेंट्स को शराब पीने मिल पाते हैं. चलिए जानते हैं किस देश की कौन सी ऐसी एयरलाइन है और किन परिस्थितियों में ये अपने कर्मियों को ऑन ड्यूटी शराब पीने की अनुमति देती है.
ये एयरलाइन देती है शराब पीने की छूट एक प्रमुख अमेरिकी एयरलाइन के फ्लाइट अटेंडेंट को फ्लाइ हाई का अवसर मिलता है. ये है यूनाइटेड एयरलाइंस, इसके अलावा एयर कनाडा में भी कभी-कभी काम के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स को शराब पीने की अनुमति दे दी जाती है.
शिकागो स्थित यूनाइटेड एयरलाइन देश की एकमात्र प्रमुख एयरलाइन है जो ऐसा करने की अनुमति देती है, लेकिन इसमें एक समस्या है. वैसे इनके यात्रियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यूनाइटेड एयरलाइन फ्लाइट अटेंडेंट को उड़ान के दौरान या वर्दी में शराब पीने की अनुमति नहीं है, लेकिन ऐसे कुछ उदाहरण हैं जहां चालक दल के सदस्य तकनीकी रूप से ड्यूटी पर होने के बावजूद शराब का सेवन कर सकते हैं.
डेडहेडिंग के दौरान मिलता है मौका एयरलाइन इंडस्ट्री में 'डेडहेडिंग' नामक एक चीज होती है, जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट या पायलट किसी न किसी कारण से कंपनी के खर्च पर काम के समय यात्री के रूप में यात्रा करते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एयरलाइंस को अपने चालक दल के सदस्यों को उनके बेस से दूसरे गंतव्य तक जाने में या वहां से जब लौटना होता है, तब इन अतिरिक्त कर्मियों की जरूरत पड़ती है. इसलिए अतिरिक्त क्रू मेंबर या एयर होस्टेस किसी भी अन्य यात्री की तरह सामान्य सीटों पर बैठे रहते हैं.
पैसेंजर के रूप में मौजूद रहते हैं क्रू मेंबर इसके अलावा किसी उड़ान के दौरान जब विमान बदले जाते हैं तो अधिक या कम क्रू मेंबर और फ्लाइट अटेंडेंट्स की आवश्यकता होती है, या फिर कोई क्रू मेंबर के बीमार पड़ जाने पर यात्रियों के तौर पर सफर कर रहे इन रिप्लेसमेंट कर्मियों की जरूरत पड़ती है. किसी विशेष उड़ान के लिए भी ऐसे अतिरिक्त कर्मियों की जरूरत पड़ जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












