
इस अफ्रीकी देश में 80 दिनों से फंसे हुए 16 भारतीय नाविक, मदद की लगा रहे गुहार
AajTak
अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से 16 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं. उन्हें डिटेंशन में रखा गया है. उनकी तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है जहां पर वे मदद की गुहार लगा रहे हैं. भारतीय दूतावास उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में लगा हुआ है.
अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से 16 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं. उनकी तरफ से मदद की गुहार लगाई जा रही है, उन्हें डर है कि नाइजीरिया की नौसेना उन्हें गिरफ्तार ना कर ले. अभी के लिए इक्वेटोरियल गिनी में मौजूद भारतीय दूतावास उन नाविकों के रिलीज की कोशिश में लगा हुआ है. उनकी तरफ से वहां के प्रशासन से लगातार बात की जा रही है, समाधान निकालने का प्रयास हो रहा है.
राज्यसभा सांसद ने उठाया था मुद्दा
जारी बयान में भारतीय दूतावस ने कहा है कि अगस्त महीने से 16 नाविकों को डिटेन में रखा हुआ है. हमारी तरफ से लगातार उनसे फोन पर बात की जा रही है. उन लोगों से हमने मुलाकात भी की है. अभी हर डेवलपमेंट पर हमारी पैनी नजर है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले राज्यसभा सांसद ए.ए रहिम की तरफ से विदेश मंत्रालय के सामने ये मुद्दा उठाया गया था. उन्होंने ही बताया था कि 16 भारतीय नाविकों को डिटेन कर लिया गया है. उनकी तरफ से ये भी जानकारी दी गई थी कि इक्वेटोरियल गिनी के प्रशासन ने शिप के मालिक से मोटी फीस वसूली ली थी और वो दी भी गई. लेकिन उसके बाद भी उन्हें पकड़ लिया गया और अब तक रिलीज नहीं किया गया.
फंसे हुए नाविकों ने क्या कहा?
जो नाविक वहां फंसे हुए हैं, आजतक के पास उनका एक वीडियो भी मौजूद है. उस वीडियो में वे बता रहे हैं कि उन्हें ना खाना मिल रहा है और ना ही उनके पास दूसरी जरूरी चीजें हैं. शिप पर मौजूद रहे कैप्टन तनुज मेहता ने वहां पर मौजूद सभी नाविकों की आपबीती विस्तार से बताई है.
वे कहते हैं कि हमे जहाज से उतारकर इक्वेटोरियल गिनी के डिटेंशन सेंटर जैसी जगह पर बंद कर दिया गया है. हमारे पास खाने पीने का कोई सामान नहीं है, सोने के लिए बिस्तर नहीं है. हमे यहां पर बंद रखा गया है और बाहर जाने की अनुमति नहीं है. हमे ऐसा लगता है कि ये लोग अब हमे किसी तरह नाइजीरिया की जेल में भेजने की कोशिश करने वाले हैं. हमारे परिवार वाले हमारी चिंता कर रहे हैं. हम भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हैं. वे हमारी मदद कर सकते हैं. उनके अलावा थर्ड ऑफिसर रौशन अरोड़ा ने भी वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










