
इस्लाम पर विवादित टिप्पणी के चलते लड़की को मिलीं लाखों धमकियां, 11 लोग अरेस्ट
AajTak
फ्रांस में एक युवती इस्लाम को लेकर अपने कमेंट्स के चलते विवादों में है. 18 साल की मिला ने दो साल पहले कुछ एंटी-इस्लाम कमेंट्स किए थे जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन काफी धमकियां मिलने लगी थीं. अब इस मामले में पेरिस की कोर्ट ने 11 लोगों को जेल की सजा सुनाई है.
फ्रांस में एक युवती इस्लाम को लेकर अपने कमेंट्स के चलते विवादों में है. 18 साल की मिला ने दो साल पहले कुछ एंटी-इस्लाम कमेंट्स किए थे जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन काफी धमकियां मिलने लगी थीं. अब इस मामले में पेरिस की कोर्ट ने 11 लोगों को सजा सुनाई है. मिला को अपने एंटी-इस्लाम कमेंट्स के चलते ऑनलाइन इतनी हेट मिली थी कि उन्हें अपनी जान की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रोटेक्शन लेनी पड़ गई थी. इसके अलावा उन्हें अपने स्कूल भी बदलने पड़ गए थे. ये मामला इतना बढ़ा कि फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों को इस मामले में बयान देना पड़ा था. अदालत ने इन लोगों को साइबर बुलिंग के आरोप में चार से छह महीने की निलंबित जेल की सजा सुनाई है जिसका मतलब है कि वे जेल में तब तक समय नहीं काटेंगे जब तक कि उन्हें अन्य अपराधों के लिए दोषी नहीं ठहराया जाता है. इसके अलावा इन पर लगभग 1,770 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












