
'इस्लामोफोबिया... मुस्लिम लड़की पर हमला बर्दाश्त नहीं', न्यूयॉर्क में सिलसिलेवार हमलों पर जोहरान ममदानी की वॉर्निंग
AajTak
न्यूयार्क के बे रिज इलाके में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार नफरती हमलों ने शहर को झकझोर दिया है. एक 12 साल की बच्ची और दो महिलाओं पर हुए इन हमलों के बाद मेयर जोहरान क्वामे मामदानी ने सख्त रुख अपनाया है.
न्यूयार्क के मेयर जोहरान मामदानी ने बे रिज इलाके में मुस्लिम न्यूयॉर्कवासियों पर हुए कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा की है. पुलिस ने इस मामले में स्टेटन आइलैंड की 34 वर्षीय मेगन हॉर्न को गिरफ्तार किया है, जिस पर 30 जनवरी को अलग-अलग तीन घटनाओं में हेट क्राइम में शामिल होने के आरोप हैं. आरोपी महिला ने एक 12 साल की बच्ची और दो महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके खिलाफ मुस्लिम विरोधी टिप्पणियां कीं.
पहली घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जहां एक 33 साल की महिला को लात मारी गई, जबकि दूसरी घटना में एक 39 साल की महिला को बस में चढ़ते वक्त धक्का दिया गया.
मेयर जोहरान मामदानी ने कहा, "हिजाब पहनने वाली महिलाएं और लड़कियां अक्सर ऐसी हिंसा का शिकार होती हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है. शहर में इस्लामफोबिया के लिए कोई जगह नहीं है और हर मुस्लिम नागरिक सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का हकदार है."
सिलसिलेवार हमलों से इलाके में दहशत
पुलिस के मुताबिक, मेगन हॉर्न ने 10 मिनट के अंदर ही एक के बाद एक कई हमलों को अंजाम दिया. पहली घटना 5वें एवेन्यू पर हुई, जिसके ठीक बाद 92वें स्ट्रीट के पास एक अन्य महिला को निशाना बनाया गया. सबसे दुखद पहलू एक 12 साल की मासूम बच्ची पर हुआ हमला रहा. मेयर मामदानी ने इन हमलों को 'घिनौना' और 'कायरतापूर्ण' करार देते हुए कहा कि ऐसी हिंसा न्यूयॉर्क की सड़कों पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









