
इस्लामिक स्टेट से जुड़े भारत के कई लड़के, पाकिस्तान से रिलीज किया गया वीडियो
AajTak
इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें भारतीय लड़ाके इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए सदस्यता ले रहे हैं. साथ उनके हाथों में छोटे-छोटे हथियार हैं.
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने 4 मिनट का वीडियो जारी किया है. इसमें दावा किया गया है कि इस्लामिक स्टेट से भारत के कई लड़के जुड़ गए हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 3 अलग-अलग समूहों में लड़ाके इस्लामिक स्टेट की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही वे भारत में जिहाद फैलाने का संकल्प ले रहे हैं. एक्सपर्ट की मानें तो इस्लामिक स्टेट का अगला प्लान टारगेट किलिंग हो सकता है.
बता दें कि वीडियो में इस्लामिक स्टेट के आतंकी अबू तुरब अल हिंदी बोलते हुए दिखाया गया है. वीडियो की जांच के बाद साइबर एक्सपर्ट का अनुमान है कि वीडियो संभवतः कश्मीर का हो सकता है. इसे पाकिस्तान से रिलीज किया गया है.
वीडियो में दिख रहा है कि सभी आतंकियों के हाथों में छोटे हथियार हैं. जिससे खुफिया एजेंसियां आशंका जता रही हैं कि ये लोकल मॉड्यूल हो सकता है. इनका मकसद टारगेट किलिंग को अंजाम देना है.
बता दें कि कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर में रह रहे लोगों की टारगेट किलिंग की गई थी. इसके बाद इस्लामिक स्टेट ने वीडियो जारी कर इन सभी हत्याओं को क्लेम किया था. सभी हत्याकांड को छोटे हथियार के जरिए ही अंजाम दिया गया था.
बता दें कि इस्लामिक स्टेट पर NIA के ताबड़तोड़ एक्शन से भारत में आईएस की कमर टूट गई थी. खुफ़िया एजेंसियों के साथ मिलकर NIA ने भारत से पिछले 2 साल में करीब 20 से ज़्यादा आतंकियों को गिरफ्त में लेकर इस्लामिक स्टेट के मंसूबे नाकाम किए थे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










