
इस्लामिक देश में सड़क बनाने के लिए गिराई गई 300 साल पुरानी मस्जिद तो मचा बवाल!
AajTak
इराक में अधिकारियों ने शहर की एक महत्वपूर्ण सड़क को चौड़ा करने के लिए ऐतिहासिक मस्जिद को गिरा दिया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. मस्जिद और उसकी मीनार 300 साल पुरानी थी और इराक के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में शुमार थी. इसे गिराए जाने को लेकर इराक के लोग काफी नाराज हैं.
मध्य-पूर्व के इस्लामिक देश इराक में 300 साल पुरानी मस्जिद और उसकी मीनार को गिराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इराक के अधिकारियों ने बसरा शहर के एक महत्वपूर्ण तटीय सड़क अबू-अल खासीब को चौड़ा करने के लिए बीते शुक्रवार की शाम को ऐतिहासिक अल-सिराजी मस्जिद और उसकी मीनार को ध्वस्त कर दिया जिसके बाद से ही इराक में विवाद छिड़ गया है.
इराक के अधिकारियों की इस हरकत से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं और इराक के संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी निंदा की है.
अल-सिराजी मस्जिद का निर्माण 1727 में बसरा शहर में किया गया था. यह इराक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक मानी जाती थी जो अपने स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध थी. मस्जिद की अनोखी मीनार मिट्टी के ईंटों से बनाई गई थी और सदियों बाद भी पूरी तरह सुरक्षित थी.
मस्जिद और मीनार गिराने का मामला कोर्ट में जाएगा
रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिद और मीनार को गिराने पर इराक के संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि वो इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगे.
मंत्रालय ने कहा, 'हम सभी तरह के विकास के हिमायती हैं. हम इराकी सरकार और उसके लोगों की विकास की इच्छा का सम्मान करते हैं लेकिन इसके लिए हम किसी भी ऐसी धार्मिक या रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ हैं जो पुरातात्विक विशेषता रखती हो.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









