
इस्लामाबाद में मिले चीन-पाक के विदेश मंत्री, सीपीईसी 2.0 बातचीत का भारत पर क्या होगा असर?
AajTak
चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक का सीधा असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि सीपीईसी परियोजना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से होकर गुज़रती है. भारत इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है और शुरू से ही इसका विरोध करता रहा है.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी काबुल होते हुए अब इस्लामाबाद पहुंचे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ बैठक की है. यह वार्ता ऐसे वक्त में हो रही है, जब भारत और रूस के विदेश मंत्री मॉस्को में बैठक कर रहे हैं. चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत में विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठकें और अफनानिस्तान की यात्रा पूरी करने के बाद 20 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचे.
बैठकों पर भारत की पैनी नजर
भारत पड़ोस के घटनाक्रमों पर पैनी नज़र रखे हुए है. चीनी विदेश मंत्री ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर की बैठक की. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'दोनों पक्षों ने पाकिस्तान-चीन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और अहम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.
ये भी पढ़ें: काबुल तक जिनपिंग के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' CPEC का विस्तार... चीन, अफगान और PAK के बीच क्या हुई बात?
दोनों नेताओं के बीच सीपीईसी 2.0, व्यापार, आर्थिक संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के पहलुओं पर गहन विचारों का आदान-प्रदान किया. पाकिस्तान और चीन के बीच सदाबहार रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री डार और विदेश मंत्री वांग यी इस बात पर सहमत हुए कि पाकिस्तान-चीन मित्रता क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अहम है. उन्होंने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर कॉर्डिनेशन और कम्युनिकेशन जारी रखने पर भी सहमति जताई.
चीनी विदेश मंत्री अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे. यह तीन साल में वांग की दूसरी पाकिस्तान यात्रा है, हाल ही में द्विपक्षीय बैठकों और यात्राओं के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं. इस सप्ताह के शुरू में वांग ने नई दिल्ली का दौरा किया था, जहां उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ वार्ता की थी और मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल के साथ सीमा वार्ता के 24वें राउंड में हिस्सा लिया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









