
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में नवंबर से पहले हो सकते हैं आम चुनाव, रक्षा मंत्री ने दिए संकेत
AajTak
पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पार्टी PTI हर कीमत पर जल्द आम चुनाव चाहते हैं. खबर है कि इमरान अपनी मांग को लेकर पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात भी कर सकते हैं. हालांकि अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. इमरान रैलियां के जरिए भी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकेत दिए हैं कि नवंबर से पहले देश में आम चुनाव हो सकते हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेता राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बैठक के लिए लंदन में हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में जल्द चुनाव कराने को लेकर भी चर्चा सकती है. आसिफ ने बुधवार को बीबीसी ऊर्दू को दिए अपने इंटरव्यू में यह बात कही है.
नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले होंगे चुनाव
इंटरव्यू में रक्षा मंत्री से मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के नवंबर में रिटायर होने के बाद अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में पूछा गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि संभव है कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले चुनाव हो जाएं... संभव है कि नवंबर से पहले कार्यवाहक सरकार की जगह नई सरकार आ जाए.
90 दिन में सरकार गठन करने का है नियम
पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, संसद भंग होने के बाद चुनाव कराने के लिए अधिकतम 90 दिनों की अवधि के लिए एक कार्यवाहक सरकार का गठन किया जाता है. मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगले साल अगस्त में पूरा होगा.
सेवा विस्तार नहीं चाहते सेना प्रमुख बाजवा

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









