
इस्लामाबाद की वो लाल मस्जिद... जो पाकिस्तानी आर्मी को दिखाती है असली औकात! अब फिर चर्चा में
AajTak
पाकिस्तान के हालात बयां करता एक और वीडियो वायरल हो गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया से पाकिस्तान की बेचैनी साफ दिख रही है. इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से सामने आए वीडियो में मौलाना अब्दुल अज़ीज गाजी वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि अगर भारत-पाक में जंग हुई तो कौन पाकिस्तान का साथ देगा, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि वहां मौजूद कोई भी हाथ नहीं उठाता
भारत की और से हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ के बीच, पाकिस्तान जहां एक ओर भारत को गीदड़ भभकियां दे रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने अंदरूनी हालात से खुद तंग है. हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में जारी अस्थिरता को लेकर चिंता जताई और देश की जमीनी हकीकत को सामने लाया. उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आतंकी संगठनों के लगातार हमलों से सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
इसी बीच पाकिस्तान के हालात बयां करता एक और वीडियो वायरल हो गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया से पाकिस्तान की बेचैनी साफ दिख रही है. इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से सामने आए वीडियो में मौलाना अब्दुल अज़ीज गाजी वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि अगर भारत-पाक में जंग हुई तो कौन पाकिस्तान का साथ देगा, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि वहां मौजूद कोई भी हाथ नहीं उठाता. बाद में स्पीच में कहा जाता है कि आज पाकिस्तान में जो व्यवस्था है, वो भारत से भी बदतर है. भारत में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में है.
मौलवी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हो रहे अत्याचारों का भी हवाला दिया तथा पाकिस्तानी सरकार पर अपने ही लोगों पर बमबारी करने का आरोप लगाया.इस वीडियो ने एक बार फिर पाकिस्तान के अंदर गहराते जन असंतोष को दुनिया के सामने ला दिया है..
देखें वायरल वीडियो
लाल मस्जिद का पुराना जख्म फिर हरा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












