
इस्फहान एयरपोर्ट पर इजरायल की भीषण एयरस्ट्राइक, ईरान के F-14 लड़ाकू विमान तबाह
AajTak
इजरायल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर कई F-14 लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट करने का दावा किया है. IDF के अनुसार यह कार्रवाई तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर दो दिन पहले किए गए हमले के बाद की गई है.
मिडिल-ईस्ट के युद्ध क्षेत्र से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. इजरायली वायुसेना (IAF) ने शनिवार को ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट (Isfahan Airport) पर जबरदस्त हवाई हमला किया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने इस स्ट्राइक में ईरानी वायुसेना के F-14 फाइटर जेट्स को उनके ठिकानों पर ही तबाह कर दिया गया है.
IDF के अनुसार, शनिवार को किए गए इन व्यापक हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य बुनियादी ढांचे को तहस-नहस करना था. इस दौरान न केवल लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया गया, बल्कि इजरायली विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया गया.
यह कार्रवाई शुक्रवार को तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर की गई उस स्ट्राइक के बाद हुई है, जिसमें 'कुद्स फोर्स' के 16 विमानों को नष्ट करने का दावा किया गया था. इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह पूरे ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता (Aerial Superiority) बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को और विस्तार देगा.
यह भी पढ़ें: 'किसी को भी एक इंच जमीन नहीं, दुश्मन ईरान को...' राष्ट्रपति पेजेश्कियान का US-इजरायल को सख्त संदेश आपको बता दें कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध का आज 9वां दिन है. यह जंग अब सीधे Energy War में तब्दील हो चुकी है. आज तड़के ही अमेरिकी-इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान के तेहरान में कई प्रमुख तेल डिपो को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है. हमले इतने जबरदस्त थे कि कई किलोमीटर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी और दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आया.
इतना ही नहीं इजरायल की कार्रवाई के जवाब में ईरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एक साथ 5 देशों पर जवाबी हमले किए हैं. इस हमले की जद में इजराइल के साथ-साथ कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी आए हैं. वहीं ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि कि उसके पास लगातार 6 महीने तक युद्ध लड़के की क्षमता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









