
इस्तीफे के तुरंत बाद पैक किया सामान, नेताओं से भी बनाई दूरी... जगदीप धनखड़ जल्द खाली करेंगे उपराष्ट्रपति भवन
AajTak
जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाता देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही उन्होंने इस्तीफा मंजूर होने से पहले ही सरकारी आवास में अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया था. जानकारी के मुताबिक धनखड़ जल्द ही उपराष्ट्रपति भवन खाली कर देंगे.
संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत के साथ ही सोमवार को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक चिट्ठी लिखते हुए स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि धनखड़ जल्द ही उपराष्ट्रपति भवन खाली करेंगे और उन्होंने इस्तीफे के तुरंत बाद सामान पैक करना शुरू भी कर दिया था.
इस्तीफा के साथ ही पैक किया सामान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस दिन जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था, उसी दिन से सामान पैक करना शुरू कर दिया था. हालांकि उनका इस्तीफा एक दिन बाद यानी मंगलवार को स्वीकार किया गया. धनखड़ के इस्तीफे को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है और विपक्ष का आरोप है कि सरकार के दबाव में आकर उन्हें उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा.
ये भी पढ़ें: 'दाल में कुछ काला है...', धनखड़ के इस्तीफे पर खड़गे का सवाल, विपक्ष बोला– सच सामने लाए सरकार
जानकारी के मुताबिक जगदीप धनखड़ से कुछ विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मुलाकात करने का समय मांगा था, लेकिन वक्त नहीं मिला. शिवसेना के सांसद संजय राउत और एनसीपी के शरद पवार ने भी जगदीप धनखड़ से मंगलवार को मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन समय नहीं मिला. इस्तीफे के बाद से धनखड़ किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता से मुलाकात नहीं कर रहे हैं.
पद छोड़ने के बाद मिलेगा सरकार बंगला?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










